No menu items!
18.1 C
Delhi
होमसाहित्य

साहित्य

कविता-सुशांत सुप्रिय

1. स्त्रियाँ हरी-भरी फ़सलों-सी प्रसन्न है उनकी देह मैदानों में बहते जल-सा अनुभवी है उनका जीवन पुरखों के गीतों-सी खनकती है उनकी हँसी रहस्यमयी नीहारिकाओं-सी आकर्षक हैं उनकी आँखें प्रकृति में ईश्वर-सा मौजूद है उनका मेहनती वजूद दुनिया से थोड़ा और जुड़ जाते हैं हम उनके ही कारण 2. वह अनपढ़ मजदूरनी उस अनपढ़ मजदूरनी के पास थे जीवन के अनुभव मेरे पास थी काग़ज़-क़लम की बैसाखी मैं उस पर कविता लिखना चाह रहा था जिसने रच डाला था पूरा महा-काव्य जीवन का सृष्टि के पवित्र ग्रंथ-सी थी वह जिसका पहला पन्ना खोल कर पढ़ रहा था मैं गेंहूँ की बालियों में भरा जीवन का रस थी वह और मैं जैसे आँगन में गिरा हुआ सूखा पत्ता उस कंदील की रोशनी से उधार लिया मैंने जीवन में उजाला उस दीये की लौ के सहारे पार की मैंने कविता की सड़क 3. आँकड़ा बन गया वह किसान सूनी आँखें ताकती रहीं पर नहीं आया वह आदमी बैलों को सानी-पानी देने दिशाएँ उदास बैठी रहीं पर नहीं आया वह आदमी सूखी धरती पर कुछ बूँद आँसू गिराने उड़ने को तत्पर रह गए हल में क़ैद देवदूत पर नहीं मिला उन्हें उस आदमी का निश्छल स्पर्श दुखी थी खेत की ढही हुई मेड़ दुखी थीं मुरझाई वनस्पतियाँ दुखी थे सूखे हुए बीज कि अब नहीं मिलेगी उन्हें उसके पसीने की गंध अभी तो बहुत जीवन बाक़ी था उनका -- आँकड़ा बन जाने वाले उस बदकिस्मत किसान की बड़ी होती बेटी बोली आँखें पोंछते सुशांत सुप्रिय A-5001 , गौड़ ग्रीन सिटी , वैभव खंड , इंदिरापुरम , गाजियाबाद – 201014 ( उ. प्र. ) मो : 8512070086 ई-मेल : sushant1968@gmail.com

एक उदास सिम्फ़नी

एक उदास सिम्फ़नी                                            ...

परिंदे : निर्मल वर्मा

परिंदे : निर्मल वर्मा अँधेरे गलियारे में चलते हुए लतिका ठिठक गयी। दीवार का सहारा लेकर उसने लैम्प की बत्ती बढ़ा दी। सीढ़ियों पर उसकी...

रानी केतकी की कहानी

रानी केतकी की कहानी: इंशा अल्ला खाँ 'इंशा' यह वह कहानी है कि जिसमें हिंदी छुट।और न किसी बोली का मेल है न पुट॥सिर झुकाकर...

धूमिल की काव्य चेतना

साठोत्तरी हिन्दी कविता  की जमीन पर खड़े धूमिल के सामने बड़ा ही मौलिक प्रश्न सर उठाये खड़ा था की आखिर कविता क्या है ।

गूंगी आवाज़ें

लाशे बोल रही हैं

उच्च शिक्षा और शोध की गुणवत्ता

विश्वविद्यालय में शोध का आलम ये है कि शिक्षक छात्र की हैसियत और काबिलियत देख कर उन्हें शोध की अनुमति देते हैं और विषय चयन से लेकर थीसिस जमा करने तक या तो उनसे पैसे मागते है

लोक साहित्य में प्रकृति वर्णन की शिष्ट साहित्य से तुलना

लोकसाहित्य में नगर, शहर और ग्रामीण जीवन का वह समस्त साहित्य आ जाता है जिनमें अंचल विशेष की परम्परा का निर्वाह होता है।

वसुंधरा वंदन: विश्वरुप साह ‘परीक्षित’

हिमालय बन रक्षक प्रहरी, सागर निशदिन चरण पखारे।

कविता “प्रवास”

जैसे चलती यह पुरवाई,                                   मै तो बस ऐसे ही चला था, 

MOST POPULAR

LATEST POSTS